फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A fraudster cheated a woman of Rs 3.5 lakh by promising

Dehradun News: पैसा दोगुना करने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठगे

Sat, 06 Jan 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
A fraudster cheated a woman of Rs 3.5 lakh by promising
I- पटेलनगर थाने में पौड़ी गढ़वाल के युवक पर दर्ज किया गया मुकदमाI
विज्ञापन




जालसाज ने एक महिला से पैसा दोगुना करने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। महिला ने अपने सात लाख रुपये का दावा करते हुए पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पौड़ी गढ़वाल निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



मामले को लेकर रेखा रावत निवासी शिमला बाईपास रोड ने शिकायत की है। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है, उनका एक परिचित विक्की उर्फ विकास निवासी बमोली, पौड़ी गढ़वाल है। वह खुद को एक राष्ट्रीयकृत बैंक फील्ड अफसर बताता है। उसने कहा था कि छरबा रोड पर एक पुरानी सील की हुई फैक्ट्री सस्ते दामों में दिलवा देगा। इससे उनके पैसे दोगुने भी हो सकते हैं। ऐसे में उसने इस फैक्ट्री को खरीदने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये रेखा रावत से लिए। रेखा के अनुसार, उसने अपने बच्चों की फीस आदि के कुल रुपये साढ़े तीन लाख रुपये विक्की को दे दिए। विक्की ने कहा था कि यह पैसा 11 सितंबर तक दोगुने हो जाएंगे। जब उससे पैसा वापस मांगा गया तो वह सर्वर डाउन होने की बात कहता रहा। ऐसा उसने एक सप्ताह तक किया। इसके बाद उसने सभी के फोन बंद कर दिए। एसएचओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन








Iलोन बंद कराने के चक्कर में एक लाख गंवाएI



एक व्यक्ति अपना लोन बंद कराने के चक्कर में साइबर ठगों के जाल में फंस गया। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि ठगी को लेकर नवाब अली निवासी चांदचक बंजारावाला ने शिकायत की है। उनका एक पर्सनल लोन होम क्रेडिट नाम की संस्था से चल रहा था। वह अपना लोन बंद कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गूगल पर होम क्रेडिट का कस्टमर केयर नंबर लिया। लेकिन, वह नंबर साइबर ठगों का निकला। ठगों ने उन्हें एक फॉर्म भेजा जिसे भरने के लिए दो रुपये ऑनलाइन मंगवाए। ठगों ने उन्हें एनओसी देने का दावा किया। कुछ देर बाद देखा तो पता चला कि उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed