{"_id":"6919d9366d2cd599f80bac6a","slug":"a-dumper-broke-into-a-house-wall-injuring-a-woman-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-126522-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मकान की दीवार तोड़कर भीतर घुसा डंपर, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मकान की दीवार तोड़कर भीतर घुसा डंपर, महिला घायल
विज्ञापन
बल्लूपुर - पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग मकान की दीवार तोड़ कर दी सर घुसा डंपर। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस ने डंपर को चौकी में खड़ा करवाया, प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल से मिली छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार तोड़ते हुए उसके भीतर घुस गया। वाहन की चपेट में आने से मंजू देवी घायल हो गईं। उन्हें धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। पुलिस ने डंपर को सभावाला चौकी में खड़ा करवा दिया है। तहरीर मिलने के बाद डंपर चालक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से एक डंपर देहरादून से धर्मावाला की ओर जा रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे शेरपुर के पास डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने एक मकान की दीवार तोड़ते हुए उसके भीतर घुस गया। घर में उस समय एक महिला मौजूद थीं जो दुर्घटना में घायल हो गईं। ग्रामीणों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंपर को चौकी में खड़ा करवा दिया है। डंपर की गति तेज बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय परिवार के अन्य लोग घर के बाहर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।