{"_id":"67631a9c742d1db1970cd5c4","slug":"a-doctor-who-returned-from-russia-after-studying-got-dehradun-news-c-5-1-drn1031-573439-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्क्रीनिंग टेस्ट के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा कर पाया इंटर्नशिप में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्क्रीनिंग टेस्ट के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा कर पाया इंटर्नशिप में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iअल्मोड़ा राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला, राजपुर में दर्ज हुआ मुकदमाI
रूस से पढ़ाई कर लौटे एक डॉक्टर ने स्क्रीनिंग टेस्ट के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा कर राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में इंटर्नशिप में दाखिला पा लिया। मामले में जब जांच हुई तो कॉलेज की ओर से पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में सोबन सिंह जीना आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. एस दास गुप्ता ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि डॉ. राहुल निवासी मेडिकल डिस्पेंसरी के पास, गांव फिरोजपुर, पलवल, हरियाणा ने मैरी स्टेट यूनिवर्सिटी रशियन फेडरेशन से मेडिकल की पढ़ाई की थी। नियमानुसार विदेश से पढ़ाई करने वालों को भारत में प्रैक्टिस और आगामी पढ़ाई के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना होता है। ऐसे में डॉ. राहुल की ओर से भी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ऑन मेडिकल साइंस, नई दिल्ली में स्क्रीनिंग टेस्ट दिया गया। इसके परिणाम के आधार पर ही डॉ. राहुल को प्रवेश दिया जाना था।
डॉ. राहुल ने दस्तावेज जमा कर राजकीय मेडिकल कॉलेज के एफएमजीई में इंटर्नशिप के लिए दाखिला लिया था, लेकिन जब जांच हुई तो पता चला कि जो दस्तावेज जमा किए हैं, वह अनुक्रमांक किसी राजेश गुप्ता का है। ऐसे में उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने इस संबंध में गत 27 नवंबर को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को पत्र लिखा। इस आधार पर अब डॉ. एस दास गुप्ता की शिकायत पर डॉ. राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।