{"_id":"6930451b8bb41a1864067258","slug":"a-deal-was-struck-with-a-haryana-man-for-rs-4-lakh-to-help-him-pass-the-exam-dehradun-news-c-5-drn1058-848332-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परीक्षा में पास कराने के लिए हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परीक्षा में पास कराने के लिए हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील
विज्ञापन
- परीक्षा केंद्र के बाहर तीन आरोपियों ने लिखकर दिए थे उत्तर, प्राथमिकी दर्ज
- परीक्षा से पहले मोबाइल पर डाउनलोड कराया था एप
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। रेलवे बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा में नकल करते गिरफ्तार सॉल्वर विवेक परीक्षा संबंधित उत्तर पर्ची पर लिखकर केंद्र तक लाया था। परीक्षा में पास कराने के लिए आरोपी की हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख रुपये में डील हुई थी। उसने ही परीक्षा से पहले केंद्र के पास तीन आरोपियों की पहचान बताते हुए उससे मिलने के लिए कहा था।
परीक्षा से पहले तीनों आरोपियों ने मुलाकात के दौरान सॉल्वर विवेक के मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया और परीक्षा से संबंधित उत्तर उसे पर्ची पर लिखकर दिए। पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार को सहारनपुर रोड स्थित चमन विहार में आई क्रियेट सोल्यूशन परीक्षा केंद्र में तीन पाली में रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हुई थी। इसकी दूसरी पाली में परीक्षा के दौरान हरियाणा के अचीना चरखी दादरी निवासी अभ्यर्थी विवेक की संदिग्ध गतिविधि दिखी तो उसकी चेकिंग की गई। इस दौरान विवेक के पास से नकल पर्ची बरामद हुई।
पर्ची बरामद होने पर केंद्र से उसे पटेलनगर थाने ले जाया गया। जहां पूछताछ के साथ ही पुलिस ने वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर यशवीर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी विवेक की परीक्षा में पास कराने के लिए हरियाणा में शर्मा नाम के एक व्यक्ति से चार लाख रुपये में बात हुई थी। उसने परीक्षा से पहले केंद्र के पास तीन आरोपियों की पहचान बताते हुए उनसे मिलने के लिए कहा था।
विज्ञापन
दूसरी पाली की परीक्षा से पहले आरोपी विवेक ने उन तीनों आरोपियों से मुलाकात की। उन्होंने विवेक के मोबाइल पर एप डाउनलोड कराया और इसके माध्यम से परीक्षा से संबंधित उत्तर उसे पर्ची पर लिख कर दिए। पुलिस ने आरोपी साधुराम, राहुल और नीरज शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
-- --
जैकेट की आस्तीन में पर्ची छिपाकर ले गया था आरोपी
मंगलवार को रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान आरोपी विवेक उत्तर लिखकर पर्ची अपनी जैकेट की आस्तीन में छिपाकर केंद्र तक ले गया था। परीक्षा शुरू हुई तो उसने नकल करनी शुरू की। इसी दौरान सीसीटीवी में गतिविधि संदिग्ध दिखने पर उसकी चेकिंग की गई तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने नकल की पर्ची को भी बरामद कर लिया है।
-- -- -
हरियाणा का है गिरोह, कई नाम आए सामने
रेलवे की परीक्षा में नकल करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी और उसका गिरोह हरियाणा का है। आरोपी से पूछताछ में कई नाम भी सामने आए हैं जो इस प्रकरण में शामिल हैं। पुलिस को इस प्रकरण में एक गैंग के शामिल होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से जुड़े सभी लिंक खंगाल रही है।
-- --
जांगी एप से लिखे उत्तर, धीमे इंटरनेट में भी होता है इस्तेमाल
परीक्षा से पहले तीनों व्यक्तियों ने आरोपी के फोेन में जांगी एप डाउनलोड कराया। इसके माध्यम से ही पर्ची पर उत्तर लिखकर दिए। पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है। साथ ही उन तीनों व्यक्तियों की तलाश कर रही है जो परीक्षा केंद्र के बाहर मिले थे। जांगी एप धीमे इंटरनेट मेें भी इस्तेमाल हो सकता है। यही वजह है कि गैंग के सदस्य इस एप का प्रयोग इसके लिए करते हैं।