फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case of fraud worth crores has come to light with the

Dehradun News: देहरादून कैंट में सैनिकों के साथ करोड़ों की ठगी, मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Sep 2024 03:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
A case of fraud worth crores has come to light with the
Iपिथौरागढ़ निवासी एक सैनिक ने की शिकायत, बाकी नहीं आए सामने
विज्ञापन

I

I एक संस्था बताकर पांच प्रतिशत लाभ देने का दिया गया था प्रलोभनI

गढ़ी कैंट में तैनात सैनिकों के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। एक पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक संस्था बनाई थी जिसमें पैसा जमा करने पर सैनिकों को पांच प्रतिशत का लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर रकम ठगी गई।

मामले में पिथौरागढ़ के रहने वाले एक सैनिक ने शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह दो वर्ष पहले गढ़ी कैंट में तैनात थे। यहां पर जगदीश नाम के व्यक्ति का आना जाना रहता था। वह सभी यूनिट के सैनिकों से मिलता जुलता था। उसने श्री मंगलम मल्टीट्रेड नाम से एक संस्था बनाई। इस संस्था में उनसे पैसे निवेश करने के लिए कहा गया। व्यक्ति ने कुछ लोगों को पांच प्रतिशत प्रति माह के हिसाब से कुछ दिनों तक पैसे दिए भी। इसी बात पर अन्य सैनिकों को भी विश्वास हो गया। शिकायत करने वाले सैनिक का कहना है कि उन्होंने भी जगदीश को 20 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


इसमें से उसने केवल 2.70 लाख रुपये ही लौटाए हैं। उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि सैनिकों से करीब 80 से 90 करोड़ रुपये की ठगी की है। लेकिन, सैनिक इस मामले को उठा नहीं पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मामले में जांच करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सैनिक ने अपनी पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed