{"_id":"657362af054578b58e0cd9d8","slug":"a-case-of-fraud-of-rs-835-lakh-with-a-private-school-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-303591-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ईडी और सीबीआई का अधिकारी बन डराकर ठगे 8.35 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ईडी और सीबीआई का अधिकारी बन डराकर ठगे 8.35 लाख
विज्ञापन
Iसेलाकुई का मामला, अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज
I
Iकोतवाली पुलिस को हस्तांतरित हुई जांचI
सेलाकुई में ईडी और सीबीआई का अधिकारी बनकर निजी स्कूल की अध्यापिका के साथ 8.35 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने अज्ञात के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामला कोतवाली पुलिस को हस्तांतरित किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेलाकुई निवासी एक निजी स्कूल की अध्यापिका ने साइबर ठगी के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी। उनकी तहरीर के मुताबिक, एक व्यक्ति ने उनको कॉल किया। व्यक्ति ने स्वयं को ईडी और मुंबई ट्राईसिटी का एक अधिकारी बताया। कहा कि उनके मोबाइल नंबर से कई लोगों को फर्जी मैसेज की शिकायत की गई है। बैंक खाते मांगने के संबंध में भी कई शिकायतें आने की बात कही। अध्यापिका ने बताया कि व्यक्ति ने उनको डराकर मामलों को निपटाने के लिए रुपये मांगे। बार-बार स्काइप और वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया। बताया कि उनके खाते से कुल आठ लाख 35 हजार 865 रुपये ठगे गए। बैंक की ओर से उनको इसकी जानकारी मिली।
कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।