{"_id":"65e22e4c6bff40d81506a2b4","slug":"a-case-of-fraud-in-the-name-of-land-has-come-to-light-in-dehradun-news-c-5-1-drn1031-362040-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
I- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ केसI
कनखल थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, अनुज कुमार निवासी ग्राम जगजीतपुर कनखल ने शिकायत दी। बताया कि उन्होंने सुनीता मनचंदा निवासी कृष्णानगर कनखल, रोहित मनचंदा निवासी आरके एन्क्लेव आर्यनगर ज्वालापुर से जमीन का 12 अप्रैल को 6.97 करोड़ 99 हजार में इकरारनामे के साथ सौदा तय हुआ था। 1.21 करोड़ 50 हजार बयाना दे दिया गया था। बैनामे की तिथि 30 मई 2023 तय हुई, लेकिन बाद में 30 सितंबर कर दी गई, लेकिन उस दिन भी वह रजिस्ट्रार कार्यालय में नहीं आए। बार-बार कहने के बावजूद भी दोनों ने बैनामा नहीं किया। आरोप है कि उपनिबंधक कार्यालय में जांच पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि दोनों ने श्रवण कुमार निवासी विवेक बिहार कॉलोनी रानीपुर मोड़ को जमीन बेच दी है।
आरोप है कि श्रवण कुमार ने इकरारनामा दूसरे के हक में होने की जानकारी होने के बावजूद भी जमीन खरीदी। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।