फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case of about 40 students missing the exam has come to

Dehradun News: स्कूल पर गलत तरीके से परीक्षा से वंचित करने का आरोप

Mon, 02 Sep 2024 03:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
A case of about 40 students missing the exam has come to
Iसीडीएस की परीक्षा से आधा घंटा पहले गेट किया बंद, 40 छात्र नहीं दे सके परीक्षाI
विज्ञापन




सीडीएस (कम्बाइंड डिफेंस सर्विस) की परीक्षा में आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाने से करीब 40 छात्रों की परीक्षा छूटने का मामला सामने आया है। छात्रों ने स्कूल प्रबंधन पर गलत तरीके से परीक्षा से वंचित किए जाने का आरोप लगाया है।



देहरादून के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सीडीएस की परीक्षा कराई गई। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे निर्धारित था। पटेलनगर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर सुबह 8.30 बजे गेट बंद किए जाने से करीब 40 छात्र परीक्षा नहीं दे पाए। इसे लेकर छात्रों ने गेट पर जमकर हंगामा किया। गेट पर तैनात गार्ड से भी छात्रों की तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान स्कूल प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति छात्रों की समस्या सुनने तक नहीं पहुंचा। एक छात्र ने बताया कि उसने तीन बार सीडीएस की परीक्षा दी है। प्रत्येक बार परीक्षा से 15 मिनट पहले तक भी परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति मिली है, लेकिन परीक्षा केंद्र का गेट आधा घंटा पहले ही बंद कर दिया गया। जब वे करीब साढ़े आठ बजे पहुंचे तो उनके साथ एक और छात्र को अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन


इसके बाद धीरे-धीरे करीब 40 छात्र जमा हो गए। गार्ड भी यही कहते रहे कि उन्हें गेट खोलने से मना किया गया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि एक छात्र को दूसरे गेट से नौ बजे के बाद भी प्रवेश दिया गया। छात्रों ने स्कूल प्रबंधन पर मनमानी करने और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed