फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case has been registered against four accused for getting

Dehradun News: संपत्ति के फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी के आरोप में चार पर केस

Mon, 22 Jul 2024 04:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against four accused for getting
Iसरकारी अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप, पटेलनगर पुलिस ने की कार्रवाईI
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति को अपने नाम कराने के चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। करीब 48 लाख रुपये के इस सौदे में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की भी मिलीभगत का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




जानकारी के अनुसार संजय कुमार निवासी देवलोक काॅलोनी देहरादून की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संजय कुमार का कहना है कि राकेश कुमार और उनकी पत्नी सुनीता निवासी न्यू कनोट पैलेस देहरादून ने कहा था कि वे अपना एक पुराना भवन देवलोक कॉलोनी फेस-2 बेचना चाहते हैं। विश्वास में लेकर संपत्ति का सौदा किया। 48 लाख में सौदा हो गया। 24 मई 2023 को विक्रय पत्र रजिस्टर्ड हुआ। प्रॉपर्टी का कब्जा लिया गया। दाखिल खारिज का आवेदन किया तो पता चला कि इमरान राव व सुरुचि राव पत्नी इमरान राव निवासी यमुनोत्री एनक्लेव चंद्रबदनी रोड देहरादून ने फर्जी व कूटरचित विक्रय पत्र दर्शाकर राजस्व अभिलेखों में अपना नाम अंकित करा लिया गया है। इसके बाद फर्जीवाड़ा सामने आया। दोनों पक्षों के मध्य यह तय पाया गया कि संपत्ति के बावत किसी प्रकार का कोई लेन-देन शेष नहीं रह गया है। पता चला कि इमरान राव, सुरुचि राव और गवाहों ने सोची समझी साजिश के तहत एक राय होकर धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज बनाकर संपत्ति को हड़पने की नीयत से सब रजिस्टार कार्यालय तृतीय देहरादून के कर्मचारियों और अधिकारियों से मिलीभगत की थी। इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि इमरान राव निवासी यमुनोत्री एंक्लेव चंद्रबनी रोड, इमरान की पत्नी सुरुचि राव, राकेश कुमार न्यू कोनॉट पैलेस और उनकी पत्नी सुनीता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed