फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident news Car of four friends returning from Mussoorie collides with tree two killed two injured

Dehradun Accident: मसूरी से घूमकर लौट रहे चार दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, दो घायल

Mon, 11 Dec 2023 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 04:02 PM IST
सार

मृतक युवकों में शिव राणा प्राइवेट जॉब करता था, जबकि कुशराग चौधरी जर्मनी में जाॅब करता था। कुशराग कुछ समय पहले ही देहरादून आया था।

विज्ञापन
Dehradun Accident news Car of four friends returning from Mussoorie collides with tree two killed two injured
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजपुर रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दून, कोरोनेशन और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त चारों युवक कार से मसूरी घूमकर देहरादून लौट रहे थे।

विज्ञापन


कोतवाली डालनवाला इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि राजपुर रोड होटल कालसन के सामने एक कार पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में चार युवक गंभीर रूप से घायल मिले। घायल युवकों की पहचान जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड डालनवाला, शिवा राणा पुत्र स्व. सोबन सिंह राणा निवासी गणेश विहार अजपुर खुर्द नेहरू कॉलोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी शांति विहार गोविंद गढ़, इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला देहरादून के रूप में हुई। चारों युवकों सरकारी और प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए मैक्स अस्पताल, दून अस्पताल व कोरोनेशन अस्पताल भिजवाकर परिजनों को सूचित किया गया। बताया कि शिवा राणा और कुशराग चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


Uttarakhand: ट्रेन से कटकर पूर्व सांसद बलराज पासी के भांजे सहित दो की मौत, शादी में जा रहे थे तीन दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली डालनवाला प्रभारी ने बताया कि मृतक युवकों में शिव राणा प्राइवेट जॉब करता था, जबकि कुशराग चौधरी जर्मनी में जाॅब करता था। कुशराग कुछ समय पहले ही देहरादून आया था। बताया कि चारों आपस में दोस्त थे और मसूरी घूमने गए थे। शनिवार को देर रात चारों स्विफ्ट कार से वापस देहरादून आ रहे थे। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से सुरक्षा के दृष्टिगत थाना डालनवाला पर लाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed