Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Two including nephew of former MP Balraj Pasi killed after being hit by train

Uttarakhand: ट्रेन से कटकर पूर्व सांसद बलराज पासी के भांजे सहित दो की मौत, शादी में जा रहे थे तीन दोस्त

Sun, 10 Dec 2023 11:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधम सिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Dec 2023 11:32 PM IST
सार

Uttarakhand News: पुलभट्टा के निकट तीनों बाइक खड़ी कर किसी काम से गौला पर बने रेलवे ब्रिज को पार कर रहे थे कि किच्छा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर रोहित और मिक्कू की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Two including nephew of former MP Balraj Pasi killed after being hit by train
ट्रेन से कटकर मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

रुद्रपुर से सितारगंज के निकट एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन युवकों में से दो की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतकों में एक पूर्व सांसद बलराज पासी का भांजा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं।

विज्ञापन


रुद्रपुर के भूरारानी निवासी योगेश मैनाली ने पुलभट्टा पुलिस को बताया कि उसकी रोहित मिर्धा (23) पुत्र दिनेश मिर्धा निवासी ग्रीन प्लाई के सामने डिबडिबा फार्म बिलासपुर और मिक्कू कक्कड़ उर्फ तपस्वी (26) पुत्र सुनील कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर से दोस्ती है। रोहित के किसी रिश्तेदार की सितारगंज के निकट किसी गांव में शादी थी तो तीनों करीब सात बजे रुद्रपुर से सितारगंज के लिए चले।

विज्ञापन
Trending Videos

तीसरे दोस्त ने बुलाई एंबुलेंस

पुलभट्टा के निकट तीनों बाइक खड़ी कर किसी काम से गौला पर बने रेलवे ब्रिज को पार कर रहे थे कि किच्छा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर रोहित और मिक्कू की मौत हो गई। योगेश ने 112 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया। इस बीच सूचना पर किच्छा और पुलभट्टा पुलिस के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मिक्कू पूर्व सांसद बलराज पासी का भांजा था। पुलिस टीम योगेश से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मिक्कू तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed