फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   a boy from delhi committed suicide in rishikesh

ऋषिकेश घूमने आए युवक ने की आत्महत्या, कमरे का नजारा देख उड़े दोस्तों के होश

Sat, 15 Apr 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 15 Apr 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
a boy from delhi committed suicide in rishikesh

तपोवन स्थित एक गेस्ट में ठहरे दिल्ली के एक पर्यटक ने शुक्रवार रात संदिग्ध हालत में खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार वह डीने लिमिटेड कंपनी दिल्ली में काम करता था। वह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। 

विज्ञापन


मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को अमित शर्मा पुत्र रामअवतार शर्मा निवासी भजनपुरा, नई दिल्ली छह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने पहुंचा था। सभी दोस्त तपोवन स्थित निगाह गेस्ट में ठहरे  थे।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे दोस्त खाना खाने के लिए बाहर जाने लगे, लेकिन अमित ने खाने की इच्छा न होने की बात कह कर रुक गया। इसके बाद दोस्त चले गए, वापस लौटने पर कमरा अंदर से बंद मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों ने खिड़की से झांककर देखा तो अमित चादर के सहारे पंखे से लटका था। दोस्तों ने गेस्ट हाउस स्वामी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को पंखे से नीचे उतारा और मायाकुंड स्थित निर्मल आश्रम अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed