फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   997 dengue patient in dehradun.

दून में 997 तक पहुंची डेंगू रोगियों की संख्या, एलाइजा किट खत्म

Sat, 01 Oct 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Oct 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
997 dengue patient in dehradun.
डेंगू वार्ड - फोटो : AmarUjala

राजधानी देहरादून में डेंगू रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 17 नए मामले सामने आने के बाद राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 997 पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में डेंगू रोगियों का आंकड़ा बढ़कर 1310 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम तक राजधानी देहरादून में 997, हरिद्वार में 203, पौड़ी में आठ और नैनीताल से 70 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं पड़ोसी राज्य यूपी के 32 मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल ने बताया कि सभी जिलों में सीएमओ को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई वह सभी भंडारीबाग, शास्त्रीनगर, इंदिरा कॉलोनी, खुड़बुड़ा, त्यागी रोड, रेसकोर्स, क्लेमेंटटाउन, कंडोली, हरिद्वार, धर्मपुर, चंदन नगर क्षेत्रों के निवासी हैं। प्रभारी सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार डेंगू नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना किट कैसे होगी जांच
डेंगू के मामले लगातार बढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है। स्थिति यह है कि इकलौते टेक्नीशियन के भरोसे सैकड़ों सैंपल की जांच का जिम्मा है। वहीं अब डेंगू जांच की एलाइजा किट भी खत्म हो गई है। इसके चलते रैपिड कार्ड के जरिये जांच की जा रही है।


रैपिड कार्ड की जांच खुद स्वास्थ्य विभाग नहीं मानता है, लेकिन आजकल इसी रिपोर्ट के आधार पर डेंगू मरीजों का आंकड़ा जारी किया जा रहा है। वहीं प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने किट का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल ने मांग नहीं भेजी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed