{"_id":"5cd9cf00bdec22076b5ef4f1","slug":"91557778176-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई में लापरवाही पर दो सुपरवाइजर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई में लापरवाही पर दो सुपरवाइजर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने दो सफाई सुपरवाइजरों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा नगर आयुक्त ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्रकरण की जांच करने व सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त विनय शंकर ने हरिद्वार रोड पर भूरा चिकन कार्नर से लेकर ईसी रोड द्वारिका स्टोर होते हुए सर्वे चौक तक दोनों तरफ नालियों, फुटपाथ व डिवाइडर की सफाई करने के साथ ही घास व झाड़ियों को काटने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त पांडे ने सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया तो इलाके में साफ सफाई नहीं मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त पांडे ने सफाई सुपरवाइजर किशनपाल व राजेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों को स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त पांडे का कहना है कि वे प्रतिदिन औचक निरीक्षण करेंगे और यदि सफाई व्यवस्था गड़बड़ पायी गई तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर आयुक्त की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में दर्जनभर सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई।