फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जनरल की समाधि से सील हटाने के बाद तैनात हुए सुरक्षाकर्मी

जनरल की समाधि से सील हटाने के बाद तैनात हुए सुरक्षाकर्मी

Thu, 02 May 2019 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
जनरल की समाधि से सील हटाने के बाद तैनात हुए सुरक्षाकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। वर्ष 1971 के युद्ध के नायक जनरल हणुत सिंह की राजपुर स्थित समाधि स्थल से सील हटाने के बाद बुधवार को वहां सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेश पर करीब चार साल बाद नगर निगम ने सील हटाई। अब हणुत के अनुयायी किसी भी वक्त समाधि के दर्शन कर सकते हैं।

जनरल हणुत सिंह राठौर सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद राजपुर में बाला शिवयोगी के आश्रम आए थे। यहां वे बाला शिव योगी के सानिध्य में रहने लगे। इस पर महाराज बाला शिव योगी ने उन्हें आश्रम के पीछे भूमि दी। जहां वे मकान बनाकर आध्यात्म में लगे रहे। जनरल को भूमि का यह हिस्सा देने से कुछ लोग नाराज हुए और कहा कि यह जमीन नगर निगम की है। इसके अलाव कई अन्य आरोप भी लगाए। इस पर जनरल ने खुद निगम से पत्राचार किया और यहां रहने की अनुमति मांगी। निगम ने उन्हें यहां रहने की अनुमति दी। बावजूद इसके लोगों का विरोध जारी रहा। 11 अप्रैल 2015 को जनरल का महाप्रयाण (स्वर्गवास) हो गया। उनके अनुयाइयों ने इसी स्थान पर जनरल की समाधि बनाई। इस पर पहले विरोध जताने वाले लोगों ने फिर विवाद शुरू कर दिया। इसे देखते हुए निगम ने समाधि स्थल सील कर दिया। इसके बाद फिर विवाद शुरू हुआ और बात जोधपुर (राजस्थान) घराने तक पहुंची। वहां से राजपरिवार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर समाधि स्थल की सील खुलवाने का आग्रह किया। उसके बाद मंगलवार को सीएम ने सील खोलने के आदेश दिए और जनरल को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed