{"_id":"5c4b6e81bdec2259c53e06cd","slug":"91548447361-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। खेल महाकुंभ के अंतर्गत राज्य स्तरीय कुश्ती, बैडमिंटन व टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल में आयोजित बैडमिंटन अंडर-14 बालक एकल वर्ग में सत्यम सिंह टिहरी ने चिराग पिथौरागढ़ को 21-8, 21-11 से, विपेश खेतान हरिद्वार ने पीयूष अल्मोड़ा को 21-8, 21-16 से, ऊधमसिंह नगर के गर्व साहनी ने बागेश्वर के नमन को 21-9, 21-15 से, चमोली के आयुष ने रुद्रप्रयाग के ऋतिक को 21-14, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग के एकल वर्ग में देहरादून की समृद्धि ने ऊधमसिंह नगर की वाणी को 21-10, 21-11 से, अल्मोड़ा की वर्तिका ने टिहरी की मानसी को 21-1, 21-6 से, नैनीताल के लवन्या ने हरिद्वार की सौम्या को 21-17, 21-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, टेबिल टेनिस के मुकाबले में बागेश्वर के तनिष्क ने रुद्रप्रयाग के चिरंजीव को 11-9, 11-9 से, अल्मोड़ा के प्रियांशु ने उत्तरकाशी के नवनीत को 11-0, 11-1 से, हरिद्वार के हरिवंश ने पौड़ी के अभिषेक को 14-12, 11-6 से और चमोली के आदित्य नेगी ने ऊधमसिंह नगर के मोहित को 11-1, 11-5 से हराया। बालिका वर्ग में पौड़ी की विनीता ने चमोली की स्नेहा को 11-4, 11-5 से व हरिद्वार की जिज्ञासा ने टिहरी की सुहानी को 11-9, 11-9 से हराया।
वहीं निदेशालय के युवा कल्याण विभाग में आयोजित कुश्ती में अंडर-14 35 किग्रा भार वर्ग में शौर्य प्रताप हरिद्वार प्रथम जबकि अब्दुल वाहिद हरिद्वार दूसरे स्थान पर रहे। 41 किग्रा भार वर्ग में अनमोल हरिद्वार प्रथम, पीयूष देहरादून द्वितीय, वासिल एवं शाकिब हरिद्वार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग के निदेशक प्रताप सिंह शाह, संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक एसके जयराज, सहायक समादेष्टा नीरज गुप्ता, चंद्र किशोर नौटियाल, प्रमोद पांडेय, बीएस रावत, मुकेश भट्ट आदि उपस्थित थे।