फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोल्डन कार्ड बनवाना आसान करें अधिकारी

गोल्डन कार्ड बनवाना आसान करें अधिकारी

Sat, 05 Jan 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
गोल्डन कार्ड बनवाना आसान करें अधिकारी
गोल्डन कार्ड बनवाना आसान करें अधिकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड अटल आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाने में आ रही दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्हें गोल्डन कार्ड बनवाने के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए 68 कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए हैं।
बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के निदेशक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने गोल्डन कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने निदेशक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत बनाए जाने वाले गोल्डन कार्ड में लोगों को आ रही समस्याओं को दूर किया जाए। लोगों को आवेदन करने की प्रक्रिया से लेकर, शुल्क, सामान्य सेवा केंद्रों के बारेे में विस्तार से बताया जाए, ताकि अपना कार्ड बनवा सकेें। उन्होंने सभी कॉमन सर्विस सेंटरों की सूची जारी करने, योजना के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। आवेदन करते समय पोर्टल पर आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए वेबसाइट अथवा एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी पात्रता जान सकता है, लेकिन उस पर पंजीकरण नहीं कर सकता, पंजीकरण केवल नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में ही 30 रुपये शुल्क जमा करके कराया जा सकता है। योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों और अधिसूचित बीमारियों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना कार्डधारक अपना कार्ड नंबर डालकर खोजबीन कर सकते हैं। योजना के तहत अब तक राज्य में डेढ़ लाख लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता, अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्यूष सिंह व उपजिलाधिकारी मसूरी मीनाक्षी पटवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कार्ड बनवाने को इन नंबरों पर करें संपर्क
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने अवगत कराया कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आयुष्मान योजना के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. संजीव दत्त के मोबाइल नंबर 8630962447, डॉ. दीपक सहगल के नंबर 9760003134 और मुख्य चिकित्साधिकारी के 9412997780 व 7310821795 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed