{"_id":"5c25318dbdec2256ac502a4a","slug":"91545941389-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थायराइड जांच के लिए अब नही करना होगा 550 रुपये का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थायराइड जांच के लिए अब नही करना होगा 550 रुपये का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। थायराइड से जूझ रहे मरीजों को यह खबर राहत देने वाली है। दून अस्पताल में इसकी जांच कराने के लिए मरीजों को 550 रुपये के बजाय कुछ दिन बाद मात्र 150 रुपये का भुगतान करना होगा। दून अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इस पर मुहर लगते ही अस्पताल में कम कीमत पर जांच शुरू हो जाएगी।
गौरतलब है कि वर्तमान में दून अस्पताल में मरीजों को थायराइड की जांच कराने के लिए 550 रुपये का भुगतान करना होता है। जबकि निजी पैथोलॉजी लैब में इसकी जांच के लिए मरीज को 400 रुपये का भुगतान करना होता है। लेकिन, कुछ समय पहले थायराइड की जांच किट सस्ती हो गई है। जिसकी वजह से अस्पताल प्रबंधन ने जांच दर कम करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है निजी लैब संचालकों ने किट की कीमत कम होते ही दाम गिरा दिए थे, लेकिन सरकारी अस्पतालों में जांच दर घटाई नहीं थी। बृहस्पतिवार को सीएमएस डॉ. केके टम्टा ने बताया कि थायराइड से जूझ रहे मरीजों को भविष्य में इसकी जांच के लिए 150 रुपये का भुगतान करना होगा। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।