फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांचवीं जीत के साथ उतराखंड ने तोड़ा महाराष्ट्र और कर्नाटक का रिकॉर्ड

पांचवीं जीत के साथ उतराखंड ने तोड़ा महाराष्ट्र और कर्नाटक का रिकॉर्ड

Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पांचवीं जीत के साथ उतराखंड ने तोड़ा महाराष्ट्र और कर्नाटक का रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड ने मेघालय को हराकर रणजी ट्रॉफी में न केवल लगातार पांचवीं जीत हासिल की। बल्कि पांच मैच लगातार जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रणजी ट्राफी में यह रिकॉर्ड इससे पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक के नाम था। दोनों ही टीमों ने लगातार चार-चार मैच जीते थे।
गर्व की बात है कि रणजी ट्रॉफी के पहले टूर्नामेंट में उतरी उत्तराखंड टीम ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टीम अब तक के सभी मुकाबले जीत कर प्लेट ग्रुप में 33 अंक लेकर पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मेघालय के साथ रविवार को हुए मैच में दीपक धपोला और धनराज शर्मा की शानदार गेंदबाजी के दम पर उत्तराखंड ने मैच आठ विकेट शेष रहते जीत लिया। इससे पहले चौथे दिन उत्तराखंड ने 180 रनों की लीड बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद खेलने उतरी मेघालय टीम की शुरुआत खराब रही। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने तीसरी गेंद पर मेघालय को पहला झटका दिया। फिर चौथे ओवर में धनराज ने नोंगखलौ को आउट कर टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया। एक समय टीम ने चार बल्लेबाज 25 रन पर खो दिए थे। इसके बाद गुरिंदर सिंह और योगेश नागर ने संभल कर बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर स्कोर बोर्ड पर 147 रन लगाए। इसी स्कोर पर योगेश 57 रन बनाकर चलते बने। दूसरे छोर पर टिककर खेल रहे गुरिंदर ने शानदार शतकीय पारी (104) खेली। उत्तराखंड को 51 रनों का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को टीम उत्तराखंड ने 6.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 विकेट लेकर धपोला पहले स्थान पर
मैन ऑफ द मैच रहे उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला रणजी के केवल चार मैचों मेें ही 37 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने की श्रेणी में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे स्थान पर 33 विकेट के साथ एमईसीए के गुरिंदर सिंह और तीसरे स्थान पर 29 विकेट के साथ एसआईसीए के ईश्वर चौधरी हैं।
प्लेट ग्रुप में 33 अंक के साथ उत्तराखंड पहले नबंर पर
अब तक के सभी मुकाबले जीतकर उत्तराखंड प्लेट ग्रुप में 33 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। वहीं, टूर्नामेंट के पांच मैच के बाद एलीट ग्रुप ए एंड बी में सौराष्ट्र की टीम 19 अंक व एलीट ग्रुप सी में राजस्थान की टीम 28 अंक लेकर पहले स्थान पर है।

रजत ने दोहरा शतक गंभीर को किया समर्पित
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके भरतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर को रजत भाटिया ने अपना दोहरा शतक समर्पित किया है। मैच के बाद हुई कांफ्रेंस में रजत ने कहा कि 212 रनों का व्यक्तिगत स्कोर मेरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। उन्होंने कहा कि गंभीर मेेरे कप्तान रहे हैं। मैं यह पारी उन्हें समर्पित करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed