फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीमारदार को मरीज से मिलने के लिए दिखाना होगा पास

तीमारदार को मरीज से मिलने के लिए दिखाना होगा पास

Wed, 14 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
तीमारदार को मरीज से मिलने के लिए दिखाना होगा पास
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। अब दून और दून महिला अस्पताल में मरीजों से मिलने के लिए तीमारदारों को पास दिखाना होगा। अस्पताल प्रशासन जल्द मरीजों से मिलने के लिए पास व्यवस्था लागू करने जा रहा है। सीमित समय में एक तीमारदार मरीज से मुलाकात कर पाएगा। रात में मरीज के साथ परिवार का कोई भी सदस्य अस्पताल में नहीं रुकेगा।

दून महिला अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाएं उजागर होने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। फजीहत से बचने के लिए अस्पताल प्रशासन अब इसका ठीकरा तीमारदारों पर फोड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रशासन ने पास की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि अब अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के साथ तीमारदारों को न रहने के आदेश जारी किए हैं। यदि कोई मरीज से मिलना चाहेगा तो उसके लिए एक समय सीमा निर्धारित होगी। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए सुबह दस से 11 बजे और शाम चार से पांच बजे का समय निर्धारित किया है। इस समय के अलावा अस्पताल में कोई भी तीमारदार मरीज के साथ नहीं रहेगा। पास न होने पर किसी भी व्यक्ति को वार्ड में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि मरीज को जरूरत पड़ती है तो परिजनों को फोन कर बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पास छपने के लिए दे दिए गए हैं। आगामी तीन दिन में व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed