{"_id":"5bc4fad5bdec22697f67f71d","slug":"91539635925-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के लिए प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीणों करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के लिए प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीणों करेंगे प्रदर्शन
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गैरसैंण राजधानी की मांग पर जल्द ही ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए ग्राम प्रधानों को एकजुट किया जाएगा।
यह बात सोमवार को गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के तहत परेड ग्राउंड में चल रहे धरने में पहुंचे नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति (सहसपुर) के अमर सिंह कश्यप ने कही। कश्यप ने कहा कि गैरसैंण के समर्थन में बहुत जल्द ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीणों को उतारा जाएगा। इस दौरान उन्होंने धरनास्थल के पास साफ सफाई की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग उठाई। वहीं गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के तहत आंदोलनकारियों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे रक्षा मंच के हर्ष किमोठी ने कहा कि गैरसैंण राजधानी बनने से नीतिगत परिवर्तन होंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्वामी दर्शन भारती ने कहा की गैरसैंण अकेले पहाड़ों की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की मांग है। ऐसे में गैरसैंण जन जन की राजधानी होगी। धरने में संजय थपलियाल, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, मनोज ध्यानी, हर्ष मैंदोली, प्रदीप कुकरेती, मदन भंडारी, उपेंद्र सिंह चौहान, पीसी थपलियाल, शूरवीर सिंह नेगी, आनंद प्रकाश जुयाल, टीआर बलवंत, कृष्ण कांत कुनियाल, रविंद्र प्रधान, चंद्र प्रकाश बूड़ाकोटि, मोहन सिंह बिष्ट, डॉ. हरेंद्र सिंह नेगी, जय नारायण बहुगुणा, राकेश थपलियाल आदि शामिल रहे।