फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली कनेक् शन देते समय मुफ्त सुविधा नही दे रहे यूपीसीएल अभियंता

बिजली कनेक् शन देते समय मुफ्त सुविधा नही दे रहे यूपीसीएल अभियंता

Sat, 06 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्
शन देते समय मुफ्त सुविधा नही दे रहे यूपीसीएल अभियंता
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। यूपीसीएल की ओर से उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देते समय मुफ्त में मुहैया कराई जाने वाली 40 मीटर केबिल और अन्य सुविधाएं निशुल्क नहीं दी जा रही हैं। इसके एवज में अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए यूपीसीएल प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को कड़ा पत्र लिखा है।

इसमें प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि नया कनेक्शन देते समय विभागीय अधिकारी और कर्मचारी केबिल मुफ्त में नहीं दे रहे हैं। कर्मचारी मौके पर पहुंचने का भी शुल्क ले रहे हैं। यह बेहद गंभीर है। तमाम अभियंतागण सुनिश्चित कराएं कि उपभोक्ताओं को 40 मीटर तार मुफ्त दें। यदि किसी उपभोक्ता को कनेक्शन देते समय इससे अधिक तार की जरूरत पड़ती है तो उससे नियमानुसार इसकी कीमत ली जाए। प्रबंध निदेशक का कहना है कि इस संबंध में पहले भी आदेश जारी किए गए थे, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। अब यदि किसी अधिकारी और कर्मचारी की ओर से वसूली की बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed