{"_id":"5ba1661f867a557fe1121d79","slug":"91537304095-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव आज होंगे। सुबह 10 बजे नामांकन के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना के बाद शाम को ही चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
मंगलवार को दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के पहले दिन शैक्षिक उन्नयन को लेकर परिचर्चा हुई। रेसकोर्स स्थित शिक्षक भवन में प्रत्येक वर्ष हर जिले के दो-दो उत्कृष्ट शिक्षकों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। हर जिले से एक महिला और एक पुरुष शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विकासखंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में संविधान संशोधन के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
चुनाव में सभी शिक्षकों को शामिल किए जाने के प्रस्ताव को बैठक में मंजूरी नहीं मिली। पदाधिकारियों ने बताया कि पहले दस शिक्षकों पर एक डेलिगेट चुना जाता था, जिसे अब पांच पर एक कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षकों की लंबित मांगों पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निर्मला महर, महामंत्री दिग्विजय सिंह चौहान समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
शिक्षकों की मांगें भी उठी
बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने वर्ष 2003 के बाद नियुक्त शिक्षकों को डीएलएड-ब्रिज कोर्स से मुक्त करने, 4600 ग्रेड पे पर सभी शिक्षकों को 17140 के वेतन निर्धारण का लाभ देने, अंशदायी पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, घटती छात्र संख्या की आड़ में विद्यालयों को बंद करने व विलीनीकरण पर रोक लगाने, प्रारंभिक शिक्षकों के लिए एलटी संवर्ग कोटा 50 प्रतिशत निर्धारित करने, प्रत्येक प्राथमिक व जूहा स्कूल में प्रधानाध्यापक का पद सृजित करने, कोटिकरण की विसंगति को दूर कर पूर्व में दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों का आकलन दुर्गम में ही करने, राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को पूर्व की भांति सभी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की।