फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जैन समाज ने नई कार्यकारिणी को ग्रहण कराया कार्यभार

जैन समाज ने नई कार्यकारिणी को ग्रहण कराया कार्यभार

Mon, 23 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जैन समाज ने नई कार्यकारिणी को ग्रहण कराया कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन समाज देहरादून ने कोर्ट के आदेश के हवाले से नई कार्यकारिणी को रविवार को कार्यभार ग्रहण कराया। उधर, दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यालय का ताला जबरदस्ती तोड़कर कार्यभार दिया गया है। हालांकि, पहले पक्ष ने आम सभा में न्यायालय के आदेश के तहत शांतिपूर्वक कार्यभार ग्रहण कराने का दावा किया है। इस घटनाक्रम से एक बार फिर जैन समाज के दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं।
रविवार को जैन भवन, जैन धर्मशाला में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष नेमचंद जैन की अध्यक्षता में आम सभा हुई। सबसे पहले आय-व्यय का ऑडिट लेखा और वर्ष 2018 का साधु सेवा समिति का लेखा प्रस्तुत किया गया। पूर्व की सभा में लिए गए निर्णयों के क्रम में पूर्व महामंत्री अभिनंदन जैन व पूर्व मंत्री रवि प्रकाश जैन के स्थान पर हर्ष जैन को महामंत्री और संजय जैन को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष नेमचंद जैन ने न्यायालय में चल रहे वाद के बारे में बताया। उनके अनुसार, श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर और जैन भवन के छह मई 2018 को कराए गए निर्वाचन में निर्विरोध चुनी गई प्रबंध समिति को वैध करार दिया गया। इसके तहत प्रवीन कुमार जैन (कपड़े वाले) को प्रधान, विनय कुमार जैन को उपप्रधान, संदीप जैन को मंत्री, अजीत कुमार जैन को उप मंत्री, राजीव जैन को कोषाध्यक्ष, सीए अंकित जैन को लेखा निरीक्षक के साथ ही दस कार्यकारिणी सदस्यों को भी कार्यभार ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

उधर, पूर्व अध्यक्ष प्रवीन कुमार जैन (सराफ ा वाले) ने आरोप लगाया है कि उन्हें न्यायालय के आदेश की कॉपी नहीं मिली है। नेमचंद जैन के साथ सदस्यों ने जबरन उनके कार्यालय का ताला तोड़कर कार्यभार ग्रहण कराया है। वह इसके खिलाफ दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हालांकि, आम सभा करने वाले समाज के गुट ने किसी भी तरह की तोड़फोड़ से इनकार किया है। महामंत्री हर्ष जैन का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से आम सभा का आयोजन हुआ है। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि अगर दूसरे पक्ष को नई कार्यकारिणी पर आपत्ति है तो वह रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटी कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि दोनों पक्षों के बीच लंबे विवाद के बाद एक पक्ष ने नई कार्यकारिणी के गठन के विरुद्ध स्थानीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट तक गया था। हाईकोर्ट ने स्थानीय कोर्ट को 15 जुलाई तक विवाद सुलझाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत पहला पक्ष दावा कर रहा है कि उनकी पूरी चुनाव प्रक्रिया को स्थानीय न्यायालय ने वैध करार दे दिया है। इसके बाद ही आम सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कीर्ति स्तंभ का शिलान्यास 29 को
आम सभा में तय किया गया कि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के संयम स्वर्ण महोत्सव के मौके पर जैन भवन परिसर में एक कीर्ति स्तंभ का भव्य निर्माण किया जाएगा। इसका शिलान्यास 29 जुलाई को किया जाएगा। कीर्ति स्तंभ के निर्माण के लिए विनोद कुमार जैन के संयोजन में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed