फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहीं नजर आया चांद, ईद कल

नहीं नजर आया चांद, ईद कल

Fri, 15 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नहीं नजर आया चांद, ईद कल
नहीं नजर आया चांद, ईद कल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ईद-उल-फि तर का चांद बृहस्पतिवार को नजर नहीं आया। शहर काजी और शहर मुफ्ती ने शनिवार को ईद मनाए जाने का एलान किया है।
बृहस्पतिवार को मगरिब की नमाज के बाद चांद देखने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों खासकर बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। चांद देखने के लिए लोग अपनी छतों पर पहुंच गए, लेकिन चांद नजर नहीं आया। शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी और शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी ने बताया कि उत्तराखंड समेत देश में किसी भी हिस्से में चांद दिखाई देने की तस्दीक नहीं हुई। कई जगहों पर इस संबंध में राब्ता कायम किया गया। उसके बाद शुक्रवार को 30वां रोजा व अलविदा जुमा होने और शनिवार को ईद मनाए जाने का एलान किया गया।

चकराता रोड ईदगाह में ईद की नमाज सुबह नौ बजे
शहर की तमाम ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-फि तर की नमाज का वक्त तय कर दिया गया है। शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी और शहर मुक्ति सलीम अहमद कासमी ने बताया कि चकराता रोड स्थित ईदगाह में नमाज सुबह 9 बजे, मुस्लिम कॉलोनी स्थित ईदगाह में 8:30 बजे, सुभाष नगर स्थित ईदगाह में नौ बजे, धामावाला मस्जिद में 8:30 बजे, जामा मस्जिद पलटन बाजार में 9:30 बजे, इसी रोड पर 8:15 बजे ईद की नमाज होगी। उधर ईद की नमाज की तैयारियों को लेकर ईदगाह और मस्जिदों में ईदगाह और मस्जिद कमेटी की ओर से नमाजियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ईदगाह और मसजिदों में टेंट और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने अधीनस्थों को शहर की ईदगाहों, मस्जिदों और मुस्लिम इलाकों में सफ ाई अभियान चलाकर चूना छिड़कने के निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र की ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


फोटो-
देर शाम तक ईद की खरीदारी से बाजार रहे गुलजार
देहरादून। ईद की खरीदारी के लिए बृहस्पतिवार को देर शाम तक राजधानी के बाजार गुलजार रहे। मुस्लिम समुदाय के लोग सपरिवार खरीदारी में जुटे रहे। महिलाओं समेत बच्चे कपड़ों के साथ कॉस्मेटिक्स की खरीदारी में जुटे नजर आए। पलटन बाजार में महिलाओं के पठानी सूट व सैंडिल की खरीदारी हुई। ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आई। दुकानदार रमेश अग्रवाल ने बताया कि ईद के लिए सेवई, दूध फैनी, अंगूरदाना के लिए दूध, मावा, घी, पनीर आदि की बुकिंग हुई है। वहीं ड्राई फ्रूट्स के दाम इस साल गत वर्ष के मुकाबले कुछ ज्यादा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed