{"_id":"5ab026364f1c1b00768b686b","slug":"91521493558-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो रिप्लेसमेंट का करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो रिप्लेसमेंट का करेंगे विरोध
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो रिप्लेसमेंट का करेंगे विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
ऑटो का इलेक्ट्रॉनिक ऑटो से रिप्लेसमेंट का दून ऑटो रिक्शा यूनियन विरोध करेगी। यूनियन ने एक मई से फेयर मीटर लगाने के फैसले को भी यूनियन ने मानने से इंकार कर दिया है। यूनियन ने यह निर्णय सोमवार को परेड ग्राउंड में हुई बैठक में लिया।
दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि पिछले दिनों हुई आरटीए की बैठक में ऑटो को इलेक्ट्रॉनिक ऑटो से बदलने का फैसला लिया गया था। इसके अलावा एक मई से फेयर मीटर लगाने के भी निर्देश दिए गए थे। इसे लेकर यूनियन नाराजगी जता चुकी है। अध्यक्ष का कहना है कि आरटीए की बैठक में बगैर यूनियन से बात किए यह निर्णय लिया गया है, जिसे नहीं माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि कई वर्षों से ऑटो रिक्शा के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है। ऐसे में फेयर मीटर लगाने से पहले न्यूनतम किराए और प्रति किलोमीटर किराए में वृद्धि की जाए। यूनियन के महामंत्री राम सिंह ने बताया कि नए नियमों को लेकर गत रविवार को परिवहन राज्य मंत्री यशपाल आर्य से भी मुलाकात की जा चुकी है। मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यूनियन अध्यक्ष ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, मुकेश, विशाल, विनोद शर्मा, फिरोज खान, दीपक, गुलफाम, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।