फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज होगा झंडे जी का आरोहण

आज होगा झंडे जी का आरोहण

Tue, 06 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आज होगा झंडे जी का आरोहण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

झंडा बाजार स्थित दरबार साहिब में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आज शाम को झंडे जी के आरोहण के साथ ही ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू हो जाएगा। सुबह आठ बजे झंडे जी को पंचगव्य से स्नान कराने के बाद ध्वज दंड पर गिलाफ चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसी क्रम में श्री महंत देवेंद्र दास महाराज ने सोमवार को झंडा आरोहण की प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संगत के संबोधित करने के साथ ही उन्हें गुरुमंत्र भी दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ के बाद श्री महंत देवेंद्र दास का आशीर्वाद लिया। वहीं, मेले के लिए संगतों के दरबार साहिब पहुंचने का सिलसिला जारी है।
प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और आस्था के प्रतीक इस मेले मेें दरबार साहिब के महाराज श्री महंत देवेंद्र दास जी झंडे का आरोहण करेंगे। इससे पहले सोमवार को महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति मिलती है। इस मौके पर महाराज ने पूरब की संगत को पगड़ी, ताबीज और प्रसाद बांटकर विदाई दी। मेला प्रबंधक केसी जुयाल ने बताया कि सुबह आठ बजे से झंडा मेला कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। पुराने झंडे जी को विधि-विधान से उतारा जाएगा। गाय का दूध, दही, घी, मक्खन, गोमूत्र और गंगाजल से सेवक झंडे जी का अभिषेक होगा। दोपहर से शाम चार बजे तक गिलाफ चढ़ाया जाएगा। सबसे पहले सादे कपड़ों के गिलाफ, फिर शनील और अंत मेें दर्शनी का गिलाफ चढ़ेगा। शाम को झंडे जी का आरोहण होगा।
विज्ञापन

--
मेला थाना शुरू
मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सोमवार से ही मेला थाना खुल गया है। थाना प्रभारी अशोेक सिंह राठौर और सीओ सीटी चंद्रमोहन नेगी ने सोमवार को मेला स्थल का मुआयना किया। मेला थाना में एक इंस्पेक्टर, चार एसआई और करीब 30 से 40 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्क्रीन पर लाइव चलेगा मेला
श्री दरबार साहिब के प्रबंधक ने बताया कि उनकी ओर से मेला परिसर में स्क्रीन लगाई गई है। जहां मेला स्थल पर संगतें कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देख पाएंगी। साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी मेले की गतिविधियों की देख-रेख की जाएगी।
--
कई जगह लगे भंडारे
श्री दरबार साहिब में आई संगतों की भोजन व्यवस्था के लिए शहर में कई जगह भंडारों का आयोेजन किया गया। गुरु राम राय मार्के ट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए दरबार साहिब के चारो ओर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में मंगलवार सुबह से आलू पूड़ी, दिन में कढ़ी चावल, शाम को चाय एवं लड्डू, मठरी प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा।

--
सेवा को तत्पर ग्रामीण विकास समिति
श्री झंडे मेले को लेकर सोमवार से ग्रामीण विकास समिति ने दर्शनी गेट पर संगतों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था की है। वहीं, सेवा भाव और भाईचारे की भावना रखते हुए समिति ने साफ-सफाई पर नजर रख रही है। मेले में मुख्य रूप से समिति के मंजीत सिंह, रमेश, सूरज भान, वाजिद पुंडीर, कमला, सरला, रेखा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed