{"_id":"5a775d994f1c1ba32a8b5998","slug":"91517772185-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल ने साकार की मित्र पुलिस की अवधारणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल ने साकार की मित्र पुलिस की अवधारणा
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
एक कांस्टेबल ने सड़क पर गिरकर बेहोश हुए युवक को उपचार दिलाकर मित्र पुलिस की अवधारणा को साकार किया। कांस्टेबल ने उपचार के बाद युवक को उसके घर भी पहुंचाया। कांस्टेबल के इस कार्य की एसएसपी निवेदिता कुकरेती समेत अन्य अफसरों ने सराहना की है।
निरंजनपुर निवासी प्रीतपाल बेदी उर्फ मोनू रविवार को लाल पुल से गुजर रहा था। इसी बीच तबीयत बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। यातायात ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल अनुज कुमार ने बेदी को तत्काल पास ही स्थित एक क्लिनिक पर प्राथमिक उपचार दिलाया। होश में आने के बाद कांस्टेबल उसे घर तक छोड़ने गया। युवक के परिवार ने कांस्टेबल के कार्य की सराहना कर उनका शुक्रिया अदा किया। वहीं, एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी कांस्टेबल के इस कार्य की सराहना की है।