फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अपने वादों से मुकरने लगे भाजपा नेता

अपने वादों से मुकरने लगे भाजपा नेता

Thu, 04 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
अपने वादों से मुकरने लगे भाजपा नेता
अपने वादों से मुकरने लगे भाजपा नेता
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
नववर्ष एवं माघ त्योहार के उपलक्ष्य में लाखामंडल में बुधवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने भाजपा नेताओं पर वादों से मुकरने का आरोप लगाया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का स्वागत किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का विकास ठप हो चुका है। चुनाव के समय डबल इंजन की सरकार का दम भरने भाजपा नेता अपने वादे भूल चुके हैं। प्रदेश के विकास का पहिया पूरी तरह से ठहर चुका है। सरकार खनन और शराब माफिया के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है। लोकायुक्त को लागू करने के वादे पर भाजपा के नेता मुकरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही राज्य का विकास कर सकती है। पूर्व में भी कांग्रेस के कार्यकाल में चहुंमुखी विकास हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया। सम्मेलन का संचालन अमर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह, स्याणा विजयपाल, सूरत सिंह, महावीर सिंह, शांति राम लाला, अभिषेक सिंह, श्याम सिंह, राजपाल रावत, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम, जिला पंचायत सदस्य शूरवीर सिंह, मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed