फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बाजार रहे गुलजार

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बाजार रहे गुलजार

Mon, 25 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बाजार रहे गुलजार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के बाजार दिनभर गुलजार रहे। त्योहार की खरीदारी को लेकर मॉल्स और बाजारों में रौनक रही। सजावट के लिए बाजार में क्रिसमस ट्री, स्टार, बैलून और लाइटों की जमकर खरीदारी हुई। इस दिन को खास बनाने के लिए क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ट्री को रंग-बिरंगी लाइट, तरह-तरह की चॉकलेट्स, टॉफी और गिफ्ट से सजाया गया है। इस पर्व पर क्रिसमस ट्री का खास महत्व होता है। लोग बजट के हिसाब से क्रिसमस ट्री खरीदकर उसे अपने मनमाफिक सजाते हैं।
खूब बिका केक : बेकरी संचालक हरीश ग्रोवर के अनुसार, उनके पास क्रिसमस के लिए एडवांस बुकिंग आ गई थी। रविवार पूरा दिन डिलिवरी देने में बीता। क्रिसमस पर लोगों ने प्लम और चॉकलेट्स केक की ज्यादा मांग की है।
विज्ञापन

गिफ्ट की धूम : बाजारों में क्रिसमस गिफ्ट की कई वैरायटी मौजूद है, जो लोगों को आकर्षित कर रही है। लोगों ने क्रिसमस पर एक दूसरे के लिए जमकर उपहारों की खरीदारी की। चरनी सेंट, तारा, क्रिसमस सीडी, क्रिसमस कार्ड, बालक यीशु की प्रतिमा, क्रिसमस ट्री, सांता क्लाज की ड्रेस, क्रिसमस बाल आदि खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल्स में क्रिसमस का खुमार : क्रिसमस पर मॉल्स और शोरूम के विंडो डिस्प्ले पर सांता क्लाज का रंग बिखरा है। राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में रंग-बिरंगी लाइटों के बीच चमक रहे सांता और क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। लोग इसके साथ खूब सेल्फी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed