फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप

दून अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप

Fri, 15 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने का एक और मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में हिमाचल से इलाज कराने आई एक प्रसूता और उसके नवजात की मौत हो गई। मृतका के पति ने दून अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक पांवटा हिमाचल प्रदेश के नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी ललिता को प्रसव पीड़ा होने पर दून अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उनकी जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। बृहस्पतिवार को प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। नरेंद्र सिंह का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही की है। उनसे बताया गया था कि सामान्य प्रसव हो जाएगा, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें खून की व्यवस्था करने को कहा गया। अस्पताल आपात स्थिति में खून तक उपलब्ध नहीं करा पाया। हालांकि दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रदीप भारती गुप्ता ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि अधिक रक्तस्राव के कारण प्रसूता की मौत हुई है। नवजात जन्म के साथ ही सांस नहीं ले पा रहा था। चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा को बचाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि प्रसूता का ब्लड ग्रुप एबी निगेटिव था, जो कि ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं था। इसके पहले कि बाहर से व्यवस्था कर रक्त चढ़ाया जाता तब तक प्रसूता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed