{"_id":"595e637b4f1c1b805b8b46a7","slug":"91499358075-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री व गंगोत्री हाईवे रहा एक घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री व गंगोत्री हाईवे रहा एक घंटे बंद
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। जिले में देर रात तक रुक-रुककर हुई बारिश से बृहस्पतिवार सुबह यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए। मोटर मार्ग पर मलबा आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीमा सड़क संगठन के कर्मचारियों ने मार्ग पर जमा मलबे के ढेर को हटाया। उसके बाद यात्रा सुचारु हुई।
बृहस्पतिवार को यमुनोत्री राजमार्ग पर धरासू के समीप सुबह छह से सात बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। बीआरओ ने जेसीबी की मदद से मार्ग पर जमा मलबे का हटाकर यातायात सुचारु किया। वहीं गंगोत्री राजमार्ग पर नालूपानी के समीप रुणवासा में मलबा आने से सुबह साढ़े पांच बजे से सुबह साढे़ छह बजे तक राजमार्ग बाधित रहा। मार्ग पर जमा मलबे को बीआरओ कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से हटाकर यातायात सुचारु किया।