फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   90 thousand youth will decide the fate of Congress

90 हजार युवा करेंगे कांग्रेस की किस्मत का फैसला

Thu, 03 Oct 2013 09:21 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Oct 2013 09:21 AM IST
विज्ञापन
90 thousand youth will decide the fate of Congress

कांग्रेस अब एक बार फिर से चुनाव की तैयारी में है। युवा कांग्रेस के चुनाव छह अक्टूबर से लेकर नौ अक्टूबर तक होंगे।

विज्ञापन


पढ़ें, नहीं पूछा जा रहा है मुझेः हरीश रावत

इस चुनाव में करीब 90 हजार युवा मतदाता है। बुधवार का कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के चुनाव अधिकारी तरुण त्यागी के मुताबिक छह अक्टूबर से लेकर नौ अक्टूबर के बीच युवा कांग्रेस के बूथ कमेटियों का चुनाव होगा। पहले यह चुनाव जून माह में होने थे पर 16-17 जून को आई आपदा के कारण स्थगित कर दिए गए थे।
विज्ञापन


13 हजार महिला मतदाता
चुनाव अधिकारी के मुताबिक बूथ कमेटियों के चुनाव में करीब 90 हजार युवा मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे। इसमें 77 हजार पुरुष तथा 13 हजार महिला मतदाता हैं। युवा कांग्रेस के 16051 बूथ है। इसके बाद विधानसभा तथा लोक सभा स्तर पर चुनाव होंगे। युवा कांग्रेस के यह चुनाव फाउंडेशन फॉर एडवांस मेनेजमेंट ऑफ इलेक्शन की देखरेख में हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस के राज में 'चोर, चोर' बने मौसेरे भाई

नामांकन, स्क्रू टनी और चुनाव चिह्न आवंटन का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। युवा कांग्रेस के बहाने कांग्रेस में भी चुनाव को लेकर गरमाहट दिख सकती है। अभी यह स्पष्ट नही है कि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए किस किस की दावेदारी होगी। पर बूथ कमेटियों के चुनाव में यह लॉबिंग उभर कर सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed