फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   9 lakhs were cheated by promising profit by investing

Dehradun News: निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर नौ लाख ठगे

Sat, 01 Mar 2025 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
9 lakhs were cheated by promising profit by investing
कंपनी में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर पीड़ित से नौ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पटेलगनर पुलिस को शिकायत करते हुए माजरा निवासी दानिश ने बताया कि चार फरवरी को उसके व्हाट्सएप पर ज्योति कश्यप नाम की युवती ने मैसेज कर एक कंपनी के बारे में बताया। झांसा दिया कि कंपनी में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसके बाद उसने एक लिंक भेजकर आईडी रजिस्टर कराई। इसके बाद झांसे में लेकर एक नंबर पर निवेश करने के लिए कहा। पीड़ित ने विश्वास में आकर 11 फरवरी को 22 हजार से अधिक रुपये भेज दिए।

इसके बाद अलग-अलग कर हजारों की रकम भेजी। आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए दो हजार रुपये का बोनस भी दिया। आरोप है कि टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर कंपनी के फर्जी मेंबर का मुनाफा दिखाकर निवेश कराया। ऐसे ही पीड़ित से झांसे में लेकर करीब नौ लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद आरोपियों ने 11 लाख रुपये जमा करने को कहा तो पीड़ित को ठगी का पता चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed