फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   8394 voters did not like anyone

कोई ना भाया, नोटा का बटन दबाया कहकहजह

Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
8394 voters did not like anyone
विधानसभा चुनाव के दौरान जहां इस बार कांग्रेस, भाजपा जैसे सियासी दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर मत बरसे और मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं पूरे जिले में 8394 ऐसे भी मतदाता रहे, जिन्हें कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। ऐसे सभी मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाते हुए न सिर्फ अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि प्रत्याशियों को आईना भी दिखाया।
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नोटा बटन दबाने को लेकर सवाल भी उठता है कि तमाम सियासी दलों को लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव के साथ ही नगर निकायों और अन्य चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर और अधिक पारदर्शिता बरतने के साथ सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो कैंट विधानसभा में 914, राजपुर विधानसभा में 956, राजपुर रोड विधानसभा में 617, ऋषिकेश में 819, चकराता में 1380, विकासनगर में 388, सहसपुर में 1099, डोईवाला में 992, धर्मपुर में 528 और मसूरी में 701 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर राजनीतिक दलों को आईना दिखाया। जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक चकरातात विधानसभा में सबसे अधिक 1380 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। जबकि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 388 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed