फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उक्रांद कार्यकारिणी की बैठक 24 अप्रैल से

उक्रांद कार्यकारिणी की बैठक 24 अप्रैल से

Sat, 13 Apr 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
उक्रांद कार्यकारिणी की बैठक 24 अप्रैल से
उक्रांद कार्यकारिणी की बैठक 24 अप्रैल से
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 15 अप्रैल के बजाय अब 24 व 25 अप्रैल को होगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि दल के संरक्षकों व कई वरिष्ठ नेताओं ने 15 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी जिसके चलते तिथियों में बदलाव किया गया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय इलाकों से पलायन तेजी से हो रहा है जिसे रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। खुद मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है कि पलायन के चलते राज्य के 3000 स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। पलायन को रोकने के लिए राज्य की जनता ने उत्तराखंड क्रांति दल के साथ आंदोलन किया था। आज कई गांवों में एक भी व्यक्ति नहीं बचा है। पलायन व बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है, जिसका समाधान करने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। कहा कि जल्द ही पर्वतीय व मैदानी इलाकों में संगठन को मजबूत किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में दल की मजबूत उपस्थिति के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि उक्रांद जन आंदोलन से निकला हुआ दल है। पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी तक आंदोलनकारी छवि से बाहर निकलकर राजनीतिक रूप नहीं ले पाए हैं। जबकि राष्ट्रीय पार्टियां झूठे वादों और छल प्रपंच के जरिये जनाधार बढ़ा रही हैं। उक्रांद पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी सीधी सपाट बातों के चलते राजनीतिक मुकाम हासिल करने में अब तक सफल नहीं हो पाए। पत्रकार वार्ता में त्रिवेंद्र पंवार, हरीश पाठक, बीडी रतूड़ी, पंकज व्यास, संजय क्षेत्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed