फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राम के आदर्शों पर चलें, बुजुर्गों का सम्मान करें

राम के आदर्शों पर चलें, बुजुर्गों का सम्मान करें

Sat, 13 Apr 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
राम के आदर्शों पर चलें, बुजुर्गों का सम्मान करें
राम के आदर्शों पर चलें, बुजुर्गों का सम्मान करें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आयोजित राम कथा में शुक्रवार को कथा व्यास ललित सारस्वत शास्त्री ने कहा कि राम भगवान के आदर्शों में चलने के लिए सभी बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। वहीं मंदिर में मां कालरात्रि की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर आयोजित भजन संध्या में आचार्य जयपाल शर्मा ने माता के भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर दिगंबर भागवत, दिगंबर दिनेश पुरी, दिलीप सैनी, अमिताभ गोयल, नवीन गुप्ता, राजेंद्र आनंद, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सिद्धपीठ सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में आयोजित भजन संध्या में मां दुर्गा के भजनों पर भक्त जमकर झूमे। इससे पहले मंदिर में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कृष्ण प्रसाद ने विधिविधान से मां कालरात्रि की पूजा कराई। इस अवसर पर समिति के प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, गुलशन माकिन, जगन्नाथ दुआ, मनोज बहल, यशपाल बहल, राजीव पुंज, रिंकू भाटिया, हेमेंद्र भाटिया, संगीता भाटिया, कांता चावला, मोंटू भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
नाटक का मंचन कर बच्चों ने मोहा मन
देहरादून। रामनवमी के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय एफआरआई के बच्चों ने नाटक का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने रामायण पर आधारित नाटक का मंचन किया। नाटक में आशीष गिरि, अपूर्व, जैतीक, सार्थक, भूमिका, मयंक ने प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य विवेकानंद बहुखंडी, शिक्षिका उमा भटनागर, मंजुल समेत काफी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed