फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय टीम पहुंची दून

अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय टीम पहुंची दून

Mon, 11 Feb 2019 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय टीम पहुंची दून
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय क्रिकेट टीम रविवार को दून पहुंची। कोच आंद्रे जेम्स मोल्स के साथ 11 खिलाड़ी व पांच अन्य सदस्य रविवार को दून पहुंच गए हैं। टीम के मुख्य खिलाड़ी मंगलवार देर शाम होटल पहुंचेंगे।

बता दें, आयरलैंड टीम के साथ 21 फरवरी से शुरू होने वाले तीन टी-20, पांच वन डे व एक टेस्ट मैच की शृंखला के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट की 17 सदस्यीय टीम रविवार को दून पहुंची है। प्रेमनगर स्थित एक होटल में सभी खिलाड़ियों का स्वागत होटल के प्रबंधक दिलीप छाबड़ा ने माला पहनाकर किया। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम शाम करीब 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जहां से खिलाड़ियों को बस से होटल लाया गया। होटल के सेल्स मैनेजर यासिर अराफत ने बताया कि वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड जाने वाले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का पासपोर्ट वेरिफिकेशन दिल्ली में होना है। इसके लिए टीम के कई खिलाड़ी सोमवार तक दिल्ली में रुकेंगे। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के बाद खिलाड़ी मंगलवार देर शाम तक होटल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed