{"_id":"5c589e7cbdec22105574e8a7","slug":"81549311612-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी के 47 छात्रों को मिली बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी के 47 छात्रों को मिली बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी के 47 छात्रों को मिली बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के 47 छात्र-छात्राओं का चयन गुरुग्राम स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में हुआ है। सोमवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में कॉलेज के 156 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
डीएवी पीजी कॉलेज में सोमवार को गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के अधिकारी कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंचे। कॉलेज की प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. रीना तिवारी ने बताया कि दिनभर विभिन्न चरणों में प्रेजेंटेशन, एचआर राउंड, मल्टीपल च्वाइस, लिखित परीक्षा, कंप्यूटर स्किल में छात्रों ने हिस्सा लिया। कंपनी ने सभी दौर की परीक्षा के बाद 47 चयनित छात्रों को प्लेसमेंट प्रमाण पत्र दिए। परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन डीएवी पीजी कॉलेज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में किया गया था। कंपनी की प्लेसमेंट हेड अंकिता सिन्हा, नितिन साहनी ने छात्रों को रोजगार के लिए पूर्व की तैयारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों को निशुल्क कौशल विकास की जानकारी भी दी गई। डीएवी कॉलेज प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. पुनीत सक्सेना, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. पारुल दीक्षित ने सक्रिय भूमिका निभाई। चीफ प्रॉक्टर डॉ. अतुल सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।