{"_id":"5c4b6e84bdec2273584f3b8a","slug":"81548447364-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शुरू होगा अटल आयुष्मान का दूसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शुरू होगा अटल आयुष्मान का दूसरा चरण
विज्ञापन
आज शुरू होगा अटल आयुष्मान का दूसरा चरण
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के करीब पांच लाख सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और पत्रकारों के लिए अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का दूसरा चरण शनिवार को शुरू होगा। परेड मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसकी शुरुआत करेंगे।
राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के अध्यक्ष दिलीप कोटिया ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और मान्यता प्राप्त पत्रकार व उनके परिवार योजना के तहत असीमित धनराशि के उपचार का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए प्रतिमाह उन्हें एक निर्धारित अंश जमा कराना होगा। प्रत्येक कार्यालय में आहरण-वितरण अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी को कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके पास ही साफ्टवेयर में कार्ड तैयार करने का अधिकार भी होगा। अधिक कर्मचारियों वाले दफ्तरों में सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) स्थापित कर गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग से सभी कर्मचारियों और उनके परिवार का डाटा लेकर विभागीय साफ्टवेयर में अपलोड करने की प्रक्रिया के बाद इस डाटा के आधार पर ही कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के कार्ड बनेंगे।
--
ट्रेजरी में बनेंगे पेंशनरों के कार्ड
पेंशनरों के कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक ट्रेजरी में सामान्य सेवा केंद्र खोले जाएंगे। पेंशनरों को सुविधा देने के लिए टोकन व्यवस्था लागू की जा सकती है, जिससे की उन्हें अनावश्यक लाइन में खड़ा न रहना पड़े। साथ ही ट्रेजरी पर एक साथ बहुत ज्यादा भीड़ भी न लगे।