{"_id":"5c1aae1fbdec2256c50f3bb7","slug":"81545252383-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का स्वच्छता पखवाड़ा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का स्वच्छता पखवाड़ा आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर नगर निगम बृहस्पतिवार से स्वच्छता पखवाड़ा मनाएगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बुधवार को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मेयर ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। घंटाघर से अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में कूड़े के ढेर लगे हैं, नाले चोक है, वहां सफाई की जाए। इसके अलावा सफाई निरीक्षक रोजाना सफाई से पहले और बाद की फोटो भी अधिकारियों को भेजेंगे। चूना और कीटनाशक का छिड़काव करने को भी कहा गया। वहीं, उन्होंने पर्यावरण सुपरवाइजर को अपने क्षेत्र के कर्मचारियों का सहयोग करते हुए कार्य करने की बात कही। मेयर ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक और पर्यावरण सुपरवाइजर फोन बंद नहीं रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि सभी स्वास्थ्य निरीक्षक आवंटित वार्डों की रोजाना की रिपोर्ट सफाई निरीक्षक को देंगे। इसे वह अपर नगर आयुक्त और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को देंगे।
--
इन्हें दी गई जिम्मेदारी
नगर आयुक्त ने वार्ड 1 से 50 तक की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त विजलदास और वार्ड 51 से 100 तक की व्यवस्था के लिए सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल को सौंपी है। इसके अलावा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी कूड़ा उठान और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराएंगे। वहीं, सफाई निरीक्षकों को पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के रोजाना 100 चालान करने के भी निर्देश दिए हैं।