फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आरुष क्रिकेट अकादमी बनी विजेता

आरुष क्रिकेट अकादमी बनी विजेता

Mon, 29 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आरुष क्रिकेट अकादमी बनी विजेता
आरुष क्रिकेट अकादमी बनी विजेता
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। सर्वे मैदान में खेली जा रही प्रथम टॉम ऑल्टर मेमोरियल ट्वंटी-20 अंडर 15 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान फाइनल से ज्यादा संघर्षपूर्ण मुकाबला सेमीफाइनल में देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में आरुष क्रिकेट अकादमी दिल्ली ने अपने प्रतिद्वंद्वी को शुरू से ही रन बनाने का मौका नहीं दिया और आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया।
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आरुष क्रिकेट अकादमी दिल्ली ने आरसीए रोहतक को नौ विकेट से हराकर ट्वंटी-20 क्रिकेट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीए रोहतक की पूरी टीम 9.1 ओवर में मात्र 42 रन ही बना पाई। आरुष क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से तेजस, चिराग, ईशान व शिवांग ने दो-दो और अनिकेत ने एक विकेट लिया। जवाब में मैदान में उतरी आरुष क्रिकेट अकादमी टीम ने 3.3 ओवर में एक विकेट खोकर 43 रन बनाकर मैच नौ विकट से जीत लिया। आरुष टीम की ओर से चिराग गुप्ता ने 14 गेंदों पर 32 रन बनाए। आरसीए रोहतक टीम के ईशांत ने एक मात्र विकेट लिया। आरुष क्रिकेट अकादमी के चिराग गुप्ता मैन ऑफ द मैच और प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (204 रन) बने। उपविजेता आरसीए रोहतक के क्रिस पोपली प्रतियोगिता के श्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
विज्ञापन

इससे पहले सेमीफाइनल में आरुष क्रिकेट अकादमी ने माउंट आबू क्रिकेट अकादमी को और दूसरे सेमीफाइनल में आरसीए रोहतक ने रायल क्रिकेट अकादमी जींद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ियों को निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोतसिंह गुनसोला ने ट्राफियां व प्रमाणपत्र प्रदान किए। फाइनल के विजेता आरुष क्रिकेट अकादमी दिल्ली को ट्रॉफी के साथ 51 हजार का नगद पुरस्कार भी दिया गया। वहीं उपविजेता आरसीए रोहतक को उपविजेता ट्रॉफी के साथ 31 हजार का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर एमएसए अध्यक्ष बीएस नेगी, संयोजक रूपचंद, अश्विनी कुमार, मैच में अंपायर यशवंत कुमार, सचिन व स्कोरर बोर्ड पर रिंकू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed