{"_id":"5bc8ef8dbdec2269377f6aa6","slug":"81539895181-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा की जाए प्रेमनगर बाजार की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा की जाए प्रेमनगर बाजार की पैमाइश
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोबारा की जाए प्रेमनगर बाजार की पैमाइश
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर प्रेमनगर बाजार की पैमाइश दोबारा कराने की मांग की है। साथ ही पैमाइश के बाद कैंट बोर्ड की ओर से अवैध निर्माण ध्वस्त करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर बाजार में 21 से अधिक लोगों ने अतिक्रमण किया है, जिनके खिलाफ कैंट बोर्ड कार्रवाई करेगा।
कैंट बोर्ड की टीम ने प्रेमनगर बाजार में किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रवैया अपना लिया है। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश को भेजे गए पत्र में उन्होंने बताया कि बाजार में 21 लोगों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया है। कैंट बोर्ड की टीम जब अतिक्रमण ध्वस्त करने पहुंची तो व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टीम को वापस लौटा दिया था। मांग के बावजूद उन्हें पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद 21 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया, लेकिन इसके बावजूद अवैध निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर लोनिवि और एमडीडीए के अधिकारियों को भी पत्र लिखा जा चुका है। वहीं, पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव से मामले में कार्रवाई की मांग की।
प्रशासन की सुस्ती का लाभ उठा रहे अतिक्रमणकारी
प्रेमनगर बाजार में अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने 227 अतिक्रमण चिह्नित कर 207 को ध्वस्त किया था। शेष अतिक्रमण तोड़ने के लिए स्थानीय लोगों ने टीम से अतिरिक्त समय देने की मांग की थी। लोगों ने वहां दोबारा अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।