फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सात दिन में भूमि खाली करने का नोटिस

सात दिन में भूमि खाली करने का नोटिस

Sat, 06 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
सात दिन में भूमि खाली करने का नोटिस
सात दिन में भूमि खाली करने का नोटिस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका ने शिफनकोट में रह रहे 84 मजदूर परिवारों को सात दिन के अंदर परिसर खाली करने के नोटिस दिए गए हैं, जिससे वहां रह रहे मजदूरों में अफरातफरी मची हुई है।
उल्लेखनीय है कि पुरकुल से मसूरी के लाइब्रेरी बस स्टेंड के लिए रोपवे परियोजना प्रस्तावित है, जिसके लिए नगर पालिका ने शिफनकोट में राज्य पर्यटन विभाग को 4.25 एकड़ भूमि हस्तांतरित की थी। ब्रिटिशकाल में शिफनकोट में बने मजदूर आवासों में 24 मजदूर रहते थे। उनको यह आवास आवंटित किए गए थे। साल 2012 में मरम्मत के नाम पर इस भवन को तोड़ दिया गया था। जो आज तक नहीं बन पाया है। बहरहाल शिफनकोट में रह रहे 84 मजदूर परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह को अपनी परेशानियों से अवगत कराया। एमएल शाह ने बताया कि फिलहाल शिफनकोट में रह रहे मजदूरों को सात दिनों के अंदर परिसर खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। सात दिनों के बाद जैसा शासन का आदेश होगा, उस के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मजदूर संघ के सचिव गंभीर सिंह पंवार का कहना है कि यदि मजदूरों के समुचित विस्थापन की व्यवस्था नहीं की गई तो कोई भी मजदूर शिफनकोट परिसर खाली नहीं करेगा। वहीं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल का कहना है कि पर्यटन विभाग पहले यह तय करें कि शिफनकोट की कितनी भूमि पर रोपवे प्रोजेक्ट लगेगा। उनका कहना है कि पूर्व में जब उस भूमि का सर्वे किया गया था तो रोपवे स्थापित करने के साथ ही पर्यटन विभाग ने वहां रह रहे मजदूरों को भी उसी भूमि पर बसाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed