फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   काम के बाद भुगतान नहीं होने पर भड़के ठेकेदार

काम के बाद भुगतान नहीं होने पर भड़के ठेकेदार

Wed, 19 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
काम के बाद भुगतान नहीं होने पर भड़के ठेकेदार
पौड़ी। काम के बाद भुगतान न होने पर भड़के ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन कर धरना दिया। ठेकेदारों ने कहा कि करोड़ों के काम के बावजूद उनका भुगतान नहीं हुआ। आरोप लगाया कि भुगतान के लिए ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि के प्रांतीय खंड कार्यालय में एकत्र हुए ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता अनुपम सक्सेना का घेराव किया। ठेकेदारों ने कहा कि वर्ष 2016 में किए गए काम का उन्हें अब तक भुगतान नहीं हुआ। जिला योजना के तहत किए गए वर्ष 2015-16 के करोड़ों रुपये के काम का भुगतान भी लटका हुआ है। जिला योजना की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ने जिले में नए निर्माण कार्यों को शुरू करने के बजाय बकाया भुगतान करने के आदेश दिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ठेकेदारों ने विभाग पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। आरोप लगाया कि कुछ लोगों का वर्षों पूर्व का भुगतान लटका है, जबकि कुछ के नए कार्यों का भुगतान कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता द्वारा घर से ही ऑफिस चलाया जा रहा है। धरना देने वालों में उमाचरण बर्त्वाल, उपेंद्र भट्ट, सुनील नेेगी, सुशील बहुगुणा, मनोज, जयकृत, नसीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------------
मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं, कई बार बैठकों में जाने की वजह से दफ्तर नहीं आ पाते। मैने किसी का भुगतान न तो रोका है और न ही किसी से कोई डिमांड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुपम सक्सेना, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed