फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर की बदहाली पर बिफरे कांग्रेसी

शहर की बदहाली पर बिफरे कांग्रेसी

Wed, 12 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
शहर की बदहाली पर बिफरे कांग्रेसी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शहर की बदहाल सड़कों, गंदगी और जलभराव पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। कांग्रेसियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाली और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर की व्यवस्थाओं में सुधार को राज्यपाल के नाम से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि हरिद्वार और आसपास के उपनगरों में बारिश से जल भराव की अत्यंत विकट समस्या है। अधिकांश समस्याओं का मूल शिवालिक पर्वतमाला और राजाजी पार्क से भूस्खलन के परिणामस्वरूप आने वाली मिट्टी और पानी है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री आज तक इसका समाधान नहीं ढूंढ पाए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी के बायलॉज के मुताबिक मादक पदार्थों की बिक्री, प्रयोग एवं रखने की पाबंदी लगी, लेकिन पूरे शहर में मादक पदार्थ जगह-जगह बिक रहे हैं और नगर निगम क्षेत्र में शराब और मांस की दुकानें खुलवा दी हैं। ऐसे में हरिद्वार की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने शहर की सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर मुरली मनोहर, सोम त्यागी, अरविंद शर्मा, धर्मपाल ठेकेदार, पूर्व शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरण सिंह आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा, अमन गर्ग, वरुण बालियान, अंकित चौहान, मनीष कर्णवाल, वसीम सलमानी, इरफान अंसारी, उपेंद्र कुमार, इसरार सलमानी, दिनेश वालिया, जितेंद्र रघुवंशी, ठाकुर रतन सिंह, त्रिपाल शर्मा, शुभम मैंडोला, गवाक्ष जोशी, सुनील कुमार, सुहेल अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed