फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, दीवारें तोड़ी

जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, दीवारें तोड़ी

Fri, 29 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, दीवारें तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बालावाला इलाके में जंगली हाथियों के झुंड ने बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक बारात घर की दीवार समेत कई घरों की चारदीवारी तोड़ डाली। ग्रामीणों ने किसी तरह टीन बजाकर और मशाल जलाकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। आबादी क्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार आमद से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीणों के अनुसार, जंगली हाथियों का एक झुंड बुधवार रात बालावाला इलाके में घुस आया और खत्री मोहल्ला स्थित दिशा वेडिंग प्वाइंट समेत कई ग्रामीणों के घरों की दीवार तोड़ डाली। इससे घरवाले जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर आसपास के और ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने किसी तरह हाथियों को खदेड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर कुछ देर बार वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक हाथी जंगल की ओर जा चुके थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर सिंह राणा का कहना है कि इलाके में आए दिन हाथी घुस आते हैं और फसलों के साथ ही घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूचना देने के बावजूद राजाजी टाइगर रिजर्व एवं पार्क प्रशासन और वन विभाग के अफसरों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रेचिंग लाइन पटने से हाथियों की आवाजाही पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने इसे दोबारा बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

--
आबादी क्षेत्र में हाथी दाखिल न हों, इसके लिए पार्क अधिकारी और कर्मचारी रात में गश्त करते हैं। जिन इलाके में हाथियों के दाखिल होने की जानकारी मिलती है, वहां टीम पहुंचकर हाथियों को जंगल में खदेड़ती है। इसके बावजूद अगर इस तरह की घटना हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सनातन सोनकर, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed