{"_id":"5b22ce6e4f1c1b614d8b65a2","slug":"81529007726-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के मद़देनजर परिवहन निगमकर्मियों को पांच हजार रुपये का अग्रिम भुगतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के मद़देनजर परिवहन निगमकर्मियों को पांच हजार रुपये का अग्रिम भुगतन
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ईद के मद्देनजर उत्तराखंड परिवहन निगम ने नियमित, संविदा, ऑउटसोर्स कर्मचारियों को पांच हजार रुपये का अग्रिम वेतन भुगतान देने की पहल की है। इस बाबत महाप्रबंधक की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अग्रिम भुगतान के लिए कर्मचारियों को सक्षम अधिकारी के पास आवेदन करना होगा। अग्रिम भुगतान जून माह के वेतन में ही समायोजित कर दिया जाएगा। इस बाबत सभी मंडलीय प्रबंधकों को अपने स्तर पर आवेदन पत्र स्वीकार करने व भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि ईद में कर्मचारियों की जरूरतों को देखते हुए निर्णय लिया गया। रोडवेज इंप्लायज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रवि पचौरी ने इस पहल का स्वागत किया है।