{"_id":"5b1d8c354f1c1bb0318b631b","slug":"81528663093-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीए ने स्पोर्ट्स ट्रेनीज को 82 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीए ने स्पोर्ट्स ट्रेनीज को 82 रन से दी शिकस्त
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सिक्स हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) ने स्पोर्ट्स ट्रेनीज को 82 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मैच में सुपर नोवा ने आर्यन क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से हराया।
सोनाक्षी स्पोर्ट्स की ओर से एसीए ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को पहला मैच सुपर नोवा क्रिकेट एकेडमी और आर्यन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 77 रन बनाए। टीम के लिए फरमान अली ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। जबकि अमन कुमार ने 12 व रमांश ने नाबाद 16 रनों का योगदान दिया। सुपर नोवा के लिए विवेक व विशाल ने दो—दो विकेट लिए। जवाब में 78 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर नोवा की टीम ने सार्थक के (21) रन की मदद से 27.2 ओवर में पांच विकेट रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। आर्यन क्रिकेट एकेडमी के लिए आयुष ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
वहीं, दूसरा मैच स्पोर्ट्स ट्रेनीज और एसीए के बीच खेला गया। एसीए ने पहले खेलते हुए आरव के नाबाद अर्द्धशतक (56), प्रणव (36) की मदद से 25 ओवर में तीन विकेट खोकर 148 रन बनाए। स्पोर्ट्स ट्रेनीज के लिए सार्थक व गौतम ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं, 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स ट्रेनीज की टीम ने 22.5 ओवर में 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अंकुर ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। वहीं, अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। एसीए ने 82 रनों की शानदार जीत दर्ज कराई।