फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शक में छात्र-छात्राओं को कमरे में किया बंद, हंगामा

शक में छात्र-छात्राओं को कमरे में किया बंद, हंगामा

Sun, 10 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
शक में छात्र-छात्राओं को कमरे में किया बंद, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डालनवाला क्षेत्र में शनिवार रात लोगों ने एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों के शक में दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाकर हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि मकान में कुछ युवक-युवतियां हैं और वे संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो मामला बर्थडे पार्टी का निकला। हालांकि पुलिस ने मकान मालिक का चालान कर दिया और सभी छात्र-छात्राओं को मेडिकल के लिए भेज दिया।

मामला नालापानी चौकी क्षेत्र के डीएल रोड का है। पुलिस के अनुसार यहां एक मकान में चार छात्र रहते हैं। शनिवार रात किसी छात्र का जन्मदिन था। इसके चलते कई और छात्र वहां पहुंचे थे उनके साथ कुछ छात्राएं भी थीं। ये देख क्षेत्र के लोगों ने छात्रों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और मौके पर पुलिस बुलाने की मांग करने लगे। लोगों का आरोप था कि इस मकान में संदिग्ध लड़कियों का आना-जाना रहता है। मौके पर पहुंचे नालापानी चौकी प्रभारी रफत अली व महिला सिपाहियों ने कमरा खुलवाया तो छात्र-छात्राओं के जन्मदिन पार्टी मनाने की बात सामने आई। चौकी प्रभारी रफत अली के अनुसार कमरे में मौजूद सभी छात्र-छात्राएं हैं और अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं। शनिवार को साथी छात्र के जन्मदिन के कारण सभी एकत्र हुए थे। कमरे से कोई संदिग्ध चीजें नहीं मिली हैं। हालांकि सभी छात्र-छात्राओं को मेडिकल जांच के लिए दून अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल में नशे की पुष्टि होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिना सत्यापन कराए छात्रों को कमरा देने में मकान मालिक पर प्रति किरायेदार केहिसाब से कुल 40 हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed